त्योहारी सीजन से पहले खाद्य एवं औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

रुद्रप्रयाग,11 सितम्बर। उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह,औषधि निरीक्षक अमित कुमार आजाद, मनोज सेमवाल, सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं पुलिस विभाग, रुद्रप्रयाग की संयुक्त टीम ने जिला चिकित्सालय की फार्मेसी एवं जनपद मुख्यालय के मेन मार्केट पर स्थित विभिन्न औषधि एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम के द्वारा दवा एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, एक्सपायरी, रखरखाव, भंडारण एवं संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की गयी। साथ ही टीम ने कारोबारियों को जागरूक करने के उद्देष्य से बताया कि दवा प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से फार्मासिस्ट की उपस्थिति आवश्यक है तथा समय-समय पर एक्सपायर दवाईयों का सही स्टाॅक से पृथक करना, सी. सी. टी. वी. कैमरा लगाने तथा मनःप्रभावी औषधियों को बिना डाॅक्टर के परामर्श के विक्रय न करने के सख्त निर्देष दिए गये। साथ ही   प्रतिष्ठानों का उचित रखरखाव एवं भंडारण औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम-1940 के अनुसार करना आवष्यक है। जिन दुकानों में निरीक्षण के दौरान गंदगी पायी गयी, उस पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए, तत्काल रूप से प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देषित किया। जिला अस्पताल की फार्मेसी में दवाओं का उचित भंडारण न होने तथा रेफ्रीजरेटर पर तापमान प्रदर्षित न होने पर टीम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए खामियों को तत्काल प्रभाव से सुधार करने हेतु निर्देषित किया। औषधि निरीक्षक, अमित आजाद ने बताया कि किसी भी परिस्थिति मेें औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम-1940 के प्राविधानों के अनुपालन सम्बन्धी लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एक्ट का उल्लघंन करने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही टीम ने मुख्य बाजार के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो का गहनता से निरीक्षण किया। जहां पर कुछ दुकानों में गंदगी पसरी पायी गयी तथा एक रेस्टोरेंट में पुराना गंदा पका तेल देखकर टीम ने गंभीर नाराजगी जताते हुए, सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा, मनोज सेमवाल ने मौके पर ही सम्बन्धित तेल को नष्ट करवाया और भविश्य में इस तरह की पुनरावृति न करने की चेतावनी दी। आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत मिठाई की दुकानों को मिठाइयों में बेस्ट विफोर तिथि लेबल लगाने, अच्छी क्वालिटी का दूध, मावा एवं पनीर इस्तेमाल करने और किसी भी तरह की अधोमानक सामग्रियों का इस्तेमाल खाद्य पदार्थोें के निर्माण में प्रयोग न करने के सख्त निर्देश दिए गए और क्रय किए गए दूध मावा, पनीर, मिठाईयों एवं कुट्टू का आटा और अन्य व्रत सामग्रियों का भंडारण एवं क्रय-विक्रय बिल के साथ करने के सख्त निर्देश दिए, अगर कोई खाद्य प्रतिष्ठान स्वामी मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय करते पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग, पायल सिंह ने बताया कि इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए, जिले में आमजनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि सही दवा सही समय पर सही मरीज के पास पहुंचे तथा किसी भी तरह की मनःप्रभावी, तथा अन्य संवेदनशील दवायें बिना डाॅक्टर परामर्ष के विक्रय न की जाए और एक्सपायर दवाईयों का समय-समय पर निस्तारण किया जाना चाहिए। इस तरह की कार्यवाही आगामी समय में भी लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *