जीएसटी बचत उत्सव : भाजपा प्रदेश प्रभारी ने किया उपभोक्ताओं से संपर्क
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी द्वारा आज जीएसटी बचत उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मियांवाला मार्केट में व्यापारि बंधुओं एवं उपभोक्ताओं से संपर्क कर विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कटौती से उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएँ सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रही हैं तथा व्यापारियों को भी लाभ मिल रहा है। यह कदम आमजन के जीवन में बड़ी राहत लेकर आया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ नौड़ियाल, पार्षद श्रीमती पूजा नेगी, उज्ज्वल नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत खरौला एवं अन्य क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
