जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्यों ने रंगोली सजाई

जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्यों ने रंगोली सजाई

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

फरीदाबाद। रैड क्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड जिला फरीदाबाद के आग्रह पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्यों ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा के निर्देशानुसार किसान भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद में सांसद खेल महोत्सव मैराथन के आयोजन पर रंगोली सजाई। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि विद्यालय की अध्यापिका ममता और जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्रा ताबिंदा के समूह द्वारा आकर्षक रंगोली सजाई गई। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा में 20 से 22 मई तक होने वाले सांसद खेल महोत्सव से सामान्य जनों को जोड़ने के लिए 14 मई शनिवार को सुबह छह बजे सेक्टर-12 खेल परिसर से एक विशाल मैराथन का आयोजन किया गया। सांसद खेल महोत्सव में जो भी टीम अथवा खिलाड़ी शामिल होना चाहते हैं उनके लिए हडल ऐप पर 15 मई तक पंजीकरण हो रहे हैं। विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर रंगोली सजा कर सभी की सांसद खेल महोत्सव मैराथन तथा अन्य खेलों से जुड़ने और प्रतिभागिता का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने रंगोली सजाने वाली सभी छात्राओं और अध्यापिका ममता का अभिनंदन करते हुए सभी से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *