दायित्वधारियों का सफाई कर्मचारी आयोग में हुआ स्वागत

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 02 अक्टूबर। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं सरकार में दायित्वधारी व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह घुनियाल ने आज राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के निरंजनपुर स्थित कार्यालय में पहुंचने पर आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने दोनों का पगड़ी एवं शॉल से स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री घुनियाल ने कहा कि अनुसूचित समाज भाजपा का मजबूत आधार है।लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में अनुसूचित समाज भाजपा के लिए निर्णायक भूमिका में रहा है। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार ने विश्वास दिलाया कि भाजपा ही अनुसूचित समाज की सच्ची हितैषी है।

सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री मकवाना ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  निरन्तर अनुसूचित समाज के हित में कार्य कर रहे हैं। अनुसूचित जाति के प्रत्येक वर्ग को अपेक्षित सम्मान भी दिया है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा दलितों को ठगने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के कार्यालय प्रभारी राजेश राजोरिया, उत्तराखंड एससी, एसटी सब प्लान कमेटी के सदस्य जयपाल वाल्मीकि, पूर्व पार्षद श्रीमती नीतू वाल्मिकी, श्रमिक नेता विशाल बिड़ला, पार्षद विशाल कुमार, भाजपा करणपुर मंडल उपाध्यक्ष राजीव राजौरी, सुनील राजौरी, अनिल कुमार, अनिता देवी, विशाल अनंत, विक्रम टांक आदि शामिल रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *