12 अक्टूबर को आयोजित होगा सामाजिक समरसता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह : भगवत प्रसाद मकवाना
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून, 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी की बैठक में रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के समापन समारोह जिसको मोर्चा सामाजिक समरसता एवं प्रतिभा सम्मान के रूप में12 अक्टूबर को समय 5:00 बजे स्थान आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक देहरादून में धूमधाम से आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महेंद्र भट्ट सांसद राज्यसभा, नरेश बंसल सांसद राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बलबीर घुनियाल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता गण, विधायक गण, दायित्व धारी तथा अनेकों गणमान्य महानुभावों को आमंत्रित किया गया हैं। उक्त कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओ, वरिष्ठ समाज सेवियो, खिलाड़ियों, मेधावी छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक क्षेत्र, प्राचार्य, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता तथा अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्यगण तथा समाज के सामाजिक समरसता से जुड़े महानुभव एवं गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री भारत भूषण, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, राष्ट्रीय महामंत्री विशाल कुमार बिरला, प्रदेश महामंत्री दिनेश चमन, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राजीव राजौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम टॉक, विनोद कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि उपस्थित रहे।
