आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की घोषणा

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी, जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्तोत्र, उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगल सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन, गांधी रोड, देहरादून में श्री 1008 मंशापूर्ण महावीर महामंडल विधान का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। विधान के मध्य देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव की जानकारी भी प्रदान की गई। यह अद्वितीय धार्मिक आयोजन 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक आयोजित होगा। परम पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महामुनिराज के मुखारविंद से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव हेतु मुख्य पात्रों, इंद्र-इंद्राणियों के नामों की घोषणा की गई। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी के 2552वें निर्माण कल्याणक महा महोत्सव के शुभ अवसर पर भगवान को लड्डू समर्पित किए जाएंगे तथा पूज्य आचार्य श्री का मंगल वर्षायोग विस्थापन विधि संपन्न होगी। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु सचिन जैन ने बताया कि 22 अक्टूबर को पूज्य आचार्य श्री का परोपकार दिवस (जन्मदिवस) मनाया जाएगा। इस अवसर पर 31 परोपकार कार्य संपन्न होंगे, जिनमें शामिल हैं-

जेल में कैदियों को फल वितरण

दून, ग्राफिक एरा, सुभारती हॉस्पिटल में रोगियों को फल वितरण

पक्षियों को दाना वितरण

कुष्ठ आश्रम में अनाज एवं कंबल वितरण

महिला आश्रम में फल वितरण

22 अक्टूबर को जन्मी कन्याओं के लिए एफडी (निधि) निर्माण

तथा अन्य अनेक सामाजिक एवं परोपकार कार्य आयोजित किए जाएंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *