May 3, 2026

राजीव प्रताप को न्याय दिलाने के लिए दून में धरना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज स्वर्गीय पत्रकार राजीव प्रताप के परिजन एवं उत्तरकाशी जनपद के लोग एवं कई सामाजिक संगठन राजीव प्रताप को न्याय दिलाने के लिए उनकी मृत्यु की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई की जांच करवाने के लिए एवं उनकी सात माह की गर्भवती पत्नी को स्थाई रोजगार के लिए राजधानी देहरादून में धरने पर बैठे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा परिजनों को वार्ता के लिए मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया। मुख्यमंत्री से वार्ता में परिवार जनों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सोपा। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में राजीव की धर्मपत्नी मुस्कान, पिता मुरारी लाल, माता सोनिका देवी, दीपक बिजवान, एडवोकेट संदीप चमोली, लक्ष्मण भंडारी, नंदलाल भारती, विकास कुमार, जय प्रकाश कोहली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *