मुख्यमंत्री करेंगे देहरादून में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून, 23 अक्टूबर। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। डा.नरेश बंसल ने दिपावली के पंच दिवसीय दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए प्रेषित की। डा. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री को देहरादून में 27 अक्टूबर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले “सांसद खेल महोत्सव” देहरादून के 27 अक्टूबर को नवोदय विद्यालय में शुभारंभ कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया व स्वीकृती दी। इस अवसर पर दोनो नेताओ ने विभिन्न समसामयिक विषयो पर चर्चा की ।
