एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

उत्तरकाशी। श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई, इस अवसर पर जनपद मुख्यालय में  ‘रन फाँर यूनिटी’ का आयोजन कर पुलिस, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के युवक व राजकीय बालिका इण्डर कॉलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा संयुक्त रुप से रैली/पैदल मार्च का आयोजन किया गया। रैली सुप्रसिद्ध विश्वनाथ मन्दिर से प्रारम्भ कर पुलिस लाईन के ग्राउंड में समापन की गई। पुलिस लाइन उत्तरकाशी में एसपी उत्तरकाशी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया तथा सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा नशे के दुष्प्रभाव पर नुक्कड नाटक के माध्यम से जनजागरुकता प्रस्तुति दी गयी एवं पुलिस लाइन में लगाए गये साइबर जनजागरुकता, महिला अपराध, नए आपराधिक कानून, यातायात व आपदा सम्बन्धी स्टॉल में सभी युवकों/ छात्र/छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला अपराध, नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति फीचर,यातायात नियम व आपदा उपकरणों की सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्र में एकता दिवस के अवसर पर “Run For Unity” का आयोजन कर सभी को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी, इस दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं/ स्थानीय नागरिकों एवं अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मियों को साइबर अपराध, महिला अपराध एवं अधिकार, यातायात नियम, नये आपराधिक कानून, उत्तराखण्ड पुलिस एप्प आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर सभी को जागरुक किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *