अविलंब कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड में स्वतंत्रता आंदोलन की धरोहर नमक आंदोलन के महत्वपूर्ण स्थल खारा खेत देहरादून में सौंदर्यकरण एवं नवीनकरण हेतु जिलाधिकारी के आदेश के पश्चात विभागीय स्थलीय निरीक्षण पूर्ण होने के उपरांत अति शीघ्र कार्य शुरू करने हेतु आज अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पन्त के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी देहरादून से मुलाकात की और अविलंब कार्य शुरू कराने की मांग की।

ज्ञात हो कि श्री पन्त पिछले सप्ताह डीएफओ देहरादून से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई हेतु निवेदन कर चुके हैं आज जिला मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्थल पर ही आदेश पारित कर अविलंब कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सर्वश्री सुरेंद्र सिंह बुटोला, सत्य प्रकाश चौहान, सुधीर कौशिक,बी. एस. नेगी, तरुण कुमार एवं सुभाष जायसवाल आदि सम्मिलित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *