दिखने लगा जिला पुस्तकालय के निरीक्षण का असर

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

अल्मोड़ा। विगत दिवस जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा किए गए जिला पुस्तकालय के निरीक्षण का असर दिखने लगा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय परिसर को साफ सुथरा रखने तथा अनावश्यक वस्तुएं हटाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पुस्तकालय परिसर में आज व्यापक स्तर पर साफ सफाई की गई। जंगली घास तथा झाड़ियों का कटान शुरू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पुस्तकालय परिसर में निष्प्रयोज्य पड़ी पुरानी अलमारियों को भी हटा दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी व्यवस्थाओं को सुधारा जाए तथा पाठकों को अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे पाठक तथा अध्ययनरत बच्चे पूरी लगन एवं तन्मयता से पढ़ाई कर सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *