August 8, 2026

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आज उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी की शहादत हमारे समाज को सदैव प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा: “श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हम उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन करते हैं। आस्था और मानवता की रक्षा के लिए उनकी शहादत हमारे समाज को सदैव आलोकित करती रहेगी।”

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *