विधायक ने ली समीक्षा बैठक, जारी किये आवश्यक निर्देश

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 02 दिसंबर। आज कैंट विधान सभा की विधायक सविता कपूर ने अपने कार्यालय में पेयजल, जल निगम, लोकनिर्माण विभाग एवं गेल विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं, जनसुविधाओं तथा अधोसंरचना से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रत्येक विभाग से क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल संरक्षण एवं पाइपलाइन सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत, नवीनीकरण एवं नई परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। गेल विभाग से गैस पाइपलाइन संबंधित कार्यों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। विधायक सविता कपूर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। बैठक में पेयजल विभाग से अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल,  जीत मानी बेलवाल, श्री बी.एस. चौहान, श्री राम कुमार, लोक निर्माण विभाग से श्री राज कुमार एई, ललित मोहन, अमित चंद्रा, तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *