‘संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

संदीप गोयल/ एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 03 दिसंबर। राजधानी देहरादून मे स्थित उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय मे आयोजित ‘संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल समेत कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना है।

आज दोपहर 12 बजे के लगभग राजपुर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय मे प्रदेश उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से ‘संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेते हुये उत्तराखंड राज्य के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यदि भारत में संविधान नहीं होता तो आज देश की हालत पाकिस्तान और बांग्लादेश की तरह होती। संविधान को बचाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को मजबूती से आगे आना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *