विकास कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने जताया कैंट विधायक का आभार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 37 बल्लूपुर के दुर्गा विहार में विधायक निधि से निर्मित नाली निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्रीमती कपूर ने बताया कि पूर्व में नाली की हालत अत्यंत खराब थी और जल भराव भी रहता था। क्षेत्रवासियों ने कुछ समय पूर्व समस्या से अवगत कराया और तत्काल संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया और आज नाली भी बन गई और जाल लगाकर सड़क चौड़ीकरण भी हो गया है। विधानसभा में विधायक निधि, लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए एवं जल निगम के माध्यम इंदिरा नगर, इंजीनियर एनक्लेव एवं अन्य स्थानों पर विकास कार्य गतिमान है। पार्षद अंकित अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक बीएस रावत, बूथ अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, श्रीमती पूनम गुप्ता, दुर्गा विहार के संरक्षक आरएस रावत, सीएस राणा, पीके भटनागर, नरेश चंद्र चौहान, रूप चंद, आशा असवाल, मीनाक्षी भटनागर, जनक आहूजा, अरविंद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
