आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाती उत्तरकाशी पुलिस
उत्तरकाशी। आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की जांच, मानव तस्करी, अवैध मादक पदार्थों तथा वन सम्पदा की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में जनपद में निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के प्रति संकल्पित एसपी उत्तरकाशी द्वारा कल दिनांक 05 दिसम्बर 2025 की रात्रि में चैकिंग अभियान का जायजा लिया गया। एसपी उत्तरकाशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ज्ञानसू टैक्सी स्टैंड तिराहा के पास आने-जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गई तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा आमजन को सुरक्षित माहौल देने हेतु गंगा एवं यमुना वैली में बैरियर, एंट्री/एग्जिट प्वाइंट तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता के साथ गहन चैकिंग की जा रही है।
