भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने किये जागेश्वर मंदिर के दर्शन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 10 दिसंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने जागेश्वर अल्मोड़ा स्थित भगवान शिव के पवित्र धाम जागेश्वर मंदिर के दर्शन किये। इस अवसर पर नेहा जोशी ने कहा की घने देवदार और पाइन के जंगलों से घिरा यह स्थान ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने स्वयं इसकी रक्षा के लिए आशीर्वाद दिया हो। जागेश्वर मंदिर समूह उत्तराखंड की कत्यूर और चंद राजवंशों की प्राचीन स्थापत्य परंपरा का एक अनमोल उदाहरण माना जाता है। यहाँ लगभग 125 प्राचीन मंदिरों का समूह है, जिनका निर्माण प्रमुखतः 9वीं से 13वीं शताब्दी के बीच माना जाता है। मंदिरों की मूर्तिकला कुमाऊँ की शिल्पकला के साथ-साथ कत्यूरकालीन शैली की एक झलक भी पेश करती है। मंदिर परिसर में घूमते हुए ऐसा महसूस हुआ मानो समय सदियों पीछे चला गया हो। पत्थरों पर की गई नक्काशी, शांत वातावरण, और हवा में घुली घंटियों की ध्वनि, इन सबने मन को एक अनोखी शांति दी। जागेश्वर धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि जागृत स्थल है ।
