कांग्रेस की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता : पूनम पंडित
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की नव नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीमती पूनम पंडित के प्रथम बार उत्तराखंड आगमन पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इससे पूर्व ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूनम पंडित का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश पर्यवेक्षक श्रीमती पूनम पंडित ने प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को करते हुए कहा कि उत्तराखंड महिला कांग्रेस लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं में जोश भरती रही है यहां के महिला संगठन में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उत्तराखंड में पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा गया है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना, महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा कांग्रेस की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। श्रीमती पूनम पंडित ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगी तथा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर सरकार को जगाने का काम करेंगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला ने कहा कि श्रीमती पूनम पंडित का अनुभव और मार्गदर्शन उत्तराखंड महिला कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। हम सभी उनके साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में एक बार पुनः प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस पार्टी की वापसी के लिए कांग्रेस संगठन के कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। प्रदेश महिला कांग्रेस वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती पूनम पंडित के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा शर्मा, मीना शर्मा, जया कर्नाटक, सुनीता कश्यप, नन्दी बिष्ट, चन्द्रकला नेगी, निधि नेगी, पुष्पा पंवार, जिलाध्यक्ष आशा रावत, महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, कोटद्वार अध्यक्ष रश्मि पटवाल, अनुराधा तिवाडी, सुशीला शर्मा, दीपा चौहान, अंशुल त्यागी, देवेन्द्र कौर, भावना शर्मा आदि महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
