October 31, 2026

55 करोड़ 53 लाख की लागत से किया जा रहा साइंस सेन्टर का निर्माण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चम्पावत 30 दिसम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने और छात्र-छात्राओं के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जनपद में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में चंपावत मुख्यालय में लगभग 55 करोड़ 53 लाख की लागत से साइंस सेन्टर का निर्माण किया जा रहा है। यह साइंस सेंटर छात्रों के लिए शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *