November 16, 2026

पैरोल जम्प कर 05 वर्षों से फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 14 जनवरी। पैरोल जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में धोखाधड़ी के अभियोग में जेल गया था। कोविड के दौरान 90 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पैरोल खत्म होने के बाद अभियुक्त जिला कारागार में आत्म समर्पण न करते हुए लगातार फरार चल रहा था। एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा फरार चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित, ईनामी, पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में वर्ष 2020 में धोखाधड़ी के अभियोग में अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद निवासी थानो निकट टेलीफोन टावर रानी पोखरी देहरादून जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड के दौरान 90 दिवस के पैरोल पर रिहा किया गया था, अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी, पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद को बल्लूपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *