संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 17 जनवरी। क्या 2026 में होने वाले हैं उत्तराखंड विधान सभा चुनाव? इस सवाल के पीछे एक बड़ा कारण यह हैं की अगले वर्ष 2027 मे हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ, अर्ध कुंभ (Ardh Kumbh) होगा, लेकिन उत्तराखंड सरकार इसे पूर्ण कुंभ (Purna Kumbh) की तरह भव्य रूप में आयोजित करेगी। यह चार महीने तक चलेगा, जो जनवरी 2027 से अप्रैल 2027 तक आयोजित होगा। 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के अवसर पर पहला स्नान होगा। पहली बार अर्ध कुंभ में 4 शाही (अमृत) स्नान होंगे। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, और चैत्र पूर्णिमा। अखाड़ा परिषद के साथ मिलकर सरकार इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। यदि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव पर गौर करे तो पता चलेगा की राज्य में अब तक जितने भी विधानसभा चुनाव हुये वह जनवरी-फरवरी मे हुये हैं। अब अगले वर्ष हरिद्वार में अर्ध कुंभ होने जा रहा हैं, तो विधान सभा चुनाव कैसे हो सकते हैं, इसी को लेकर चुनाव पर संशय बना हुआ हैं। सम्भावना बन रहीं हैं की कहीं सरकार समय से पहले ही चुनाव ना करा दे। वैसे भी सरकार इस समय अंकिता भंडारी तथा सुखवंत सिंह आत्महत्या केस में विपक्ष के निशाने पर आयी हुई हैं।
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००२ भारत के उत्तराखण्ड (तब उत्तराँचल) राज्य में हुआ पहला विधानसभा चुनाव था। जब उत्तराखण्ड ९ नवम्बर २००० को भारत के सत्ताइसवें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था तब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की अन्तरिम सरकार बनाई गई। २००२ में हुए चुनावों से राज्य में पहली राज्य सरकार का गठन हुआ था जो जनता द्वारा चुनी गई थी। चुनाव तिथि १४ फ़रवरी २००२ थी।
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २००७ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में हुआ दूसरा विधानसभा चुनाव था। दूसरा विधानसभा चुनाव २१ फ़रवरी २००७ को हुआ था तथा मतगणना २७ फ़रवरी २००७ को हुई थी।
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में वर्ष २०१२ में हुआ तीसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड में वर्ष २००२ और २००७ में विधानसभा चुनाव हुए थे। २०१२ के विधानसभा चुनाव ३० जनवरी २०१२ को एक चरण वाले चुनाव में सम्पन्न हुए थे। २०१२ विधानसभा चुनाव उत्तराखण्ड की ७० विधानसभा सीटों पर ७८८ प्रत्याशियों द्वारा लड़े गए थे।
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१७ -१५ फ़रवरी २०१७ को एकमात्र चरण में आयोजित हुआ। इसके परिणाम ११ मार्च २०१७ को घोषित हुए।
उत्तराखंड विधानसभा के ७० सदस्यों का चुनाव करने के लिए १४ फरवरी २०२२ को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसके परिणाम १० मार्च २०२२ को घोषित किए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *