बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 28 जनवरी। बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल बरामद किया हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 26 जनवरी को दिनेश मल्होत्रा निवासी कुल्हान सहस्त्र धारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके विदेशी मदिरा की दुकान का ताला तोड़कर महंगी शराब की बोतलें चोरी ली है, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मु.अ.सं. – 12/26 धारा 305(ए ) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमनाथ नगर आईटी पार्क के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुरेश सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी आनंद विहार निकट टचवुड स्कूल सहस्त्रधारा रोड देहरादून उम्र 48 वर्ष को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
