एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और प्रहार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 28 जनवरी। एसएसपी दून अजय सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस ने एक और प्रहार किया। लाखों रुपये कीमत की अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस के गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के कब्जे से 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 50.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। अभियुक्त बरामद स्मैक को बरेली के स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अवैध स्मैक को ऋषिकेश तथा आस-पास के क्षेत्रों में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।  इसी क्रम में आज ऋषिकेश पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान भैरव मन्दिर वाली गली ऋषिकेश से 01 नशा तस्कर दीपक सैनी पुत्र प्रकाश सैनी निवासी ग्राम मढेया कल्याणपुर थाना कोतवाली देहात जिला अमरोहा उ.प्र. उम्र 30 वर्ष को 50.56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मेक को बरेली उ.प्र. से साहिल नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया था, जिसे वह ऋषिकेश व आस पास के क्षेत्र में नशा करने वाले स्थानीय युवकों व अन्य व्यक्तियों को ऊँचे दामो पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *