नगर आयुक्त ने किया अतिक्रमण का निरीक्षण
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 29 जनवरी। नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा वार्डो में स्वच्छता एवं नालियों पर बडें पैमाने पर किये गये अतिक्रमण का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित टीमों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। इस दौरान “नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा वार्डों में भ्रमण कर जनसमस्याओं का निस्तारण शुरू किया गया।”
