February 16, 2026

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया कार्यभार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 14 फरवरी। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा, लॉ एण्ड आर्डर तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक ठोस प्रयासों को अपनी प्रार्थमिकता बताया। उन्होंने कहा की पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढाने पर उनका फोकस रहेगा। सामजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध जीरो टालरेंस का संदेश दिया, सामजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही होगी।

आज प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्रार्थमिकता बताते हुए नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *