हिन्दू सम्मेलन के लिए करनपुर मण्डल में डोर-टू-डोर प्रचार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। सकल हिंदू समाज द्वारा आगामी 22 फरवरी को मंगलादेवी स्कूल ईसी रोड देहरादून में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसे सफल बनाने के लिए करनपुर मंडल के अध्यक्ष राहुल लारा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनपुर मण्डल के सभी घरो में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया और हिंदू समाज को सम्मेलन में आमंत्रित करने हेतु निमंत्रण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर राहुल लारा ने कहा कि हिंदू जागरण की दिशा को नयी ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतिक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 फरवरी दिन रविवार प्रातः 10 बजे से मंगलादेवी स्कूल ईसी रोड में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र विशाल वर्मा द्वारा सामुहिक हनुमान चालिका का पाठ होगा इसके साथ ही शिव नृत्य, ढोल वादन, श्री टपकेश्वर महादेव डमरू मंडल द्वारा किया जाएगा। उन्होने कहा कि हिंदू सम्मेलन के संरक्षक की जिम्मेदारी पं- आचार्य गिरीश चंद सेमवाल, पं- वाचस्पति डिमरी, पं- रामअचल त्रिपाठी एवं पं- विशाल मिश्रा व पं- ललित मोहन त्रिपाठी संभालेेंगे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग गुलशन कुमार प्रधान, श्री सनातन धर्म गो-सेवा, आलोक चक्रवती, पूजा समिति बंगाली लाईब्रेरी का होगा। डोर-टू-डोर अभियान में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक प्रवीन गुप्ता, सह संयोजक ऋषभ मल्होत्र एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अरूण सक्सेना शामिल थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *