मुकेश अग्रवाल की अगुवाई में किया गया यात्रा का आगाज

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 6 मार्च। आज टैगोर विला में चिल्ड्रंस अकादमी स्कूल के पास से जन औषधि दिवस के अवसर पर एक पैदल जन जागरूकता अभियान की शुरुआत राधिका मेडिकल एजेंसी के मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आम जनता को सस्ती और जेनेरिक दवाईया उपलब्ध कराने हेतु आभार जताया गया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी की जरूरत को समझा हैं और उन्हें महंगी दवा से निजात दिलाने के लिए जन औषधि केंद्र का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

वहीं हरीश नारंग ने कहा कि करोना जैसी महामारी में भी जन औषधि केंद्रों द्वारा आम आदमी को राहत दी गई। वहीं डॉ आनंद यादव ने कहा कि आज जन जन का विश्वास जन औषधि पर है जो इसकी लोकप्रियता को लगातार वृद्धि कर रहा है। वही शिवम राघव उत्तराखंड नोडल अधिकारी ने कहा कि जन जन ने ठाना है जन औषधि को अपना कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इस अवसर पर युवाओं व युवतियों का हजुम ने इस यात्रा में सहभागी बना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *