सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण और आन्दोलन चलाने का निर्णय

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 06 मार्च। सीपीआईएम देहरादून की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण और आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया। पार्टी ने अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले तथा ईरान के नेवी पोत डुबाने की निन्दा की है। भारत की मोदी सरकार की अमेरिकी परस्त नीतियों को देश के हितों के खिलाफ बताते हुये कहा मोदी सरकार ने दुनियाभर में देश की छवि को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसी कडी़ में 8 मार्च को देहरादून के गांधी पार्क से राज्यस्तरीय जत्थे की शुरूआत होगी। मुख्य वक्ता के रूप पार्टी पोलिट ब्यूरो सदस्य कामरेड बीजू कृष्णनन रहेंगे, इसके अलावा केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेन्द्र सिंह नेगी, राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित अन्य वक्ताओं में शामिल होंगे। जत्था विभिन्न जिलों में जाकर 15 मार्च को देहरादून के सभावाला में विशाल जनसभा के साथ सम्पन्न होगा। पार्टी की 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली ऐतिहासिक रैली में उत्तराखंड से सैकड़ों की संख्या में पार्टी के लोग शामिल होंगे। यह रैली केंद्र सरकार की “जनविरोधी, श्रमिक विरोधी और किसान विरोधी” तथा अमेरिकीपरस्त नीतियों के खिलाफ एक शक्तिशाली रैली के रूप में ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होगी। पार्टी ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी पार्क से शहीद स्थल तक एक शक्तिशाली पार्टी जत्था निकलेगा  इस जत्थे का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की अमेरिकी परस्त नीतियों के कारण देश को हो रहे नुकसान, महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, बढ़ती महंगाई और सामाजिक-आर्थिक विषमताओं के खिलाफ आवाज उठाना है। यह जत्था महिला सशक्तिकरण और समानता के संघर्ष को एक नई दिशा देगा। बैठक में पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, जिलासचिव शिवप्रसाद देवली, देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सचिव मण्डल लेखराज, माला गुरूंग, कमरूद्दीन, भगवन्त पयाल, आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता कामरेड कमरूद्दीन ने की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *