दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चलाया गया सघन सत्यापन अभियान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ (Operation Crackdown) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर दून पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत आजाद कॉलोनी, गोविन्दगढ़, यमुना कॉलोनी, ईदगाह, बिन्दाल क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया और क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान 90 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाया गया। उक्त सभी व्यक्ति सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर 04 लाख 30 हजार रूपए का जुर्माना किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 3750 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों, राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत आजाद कालोनी, गोविन्द गढ, यमुना कालोनी, ईदगाह, बिन्दाल क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा 780 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखाने वाले 90 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 04 लाख 30 हजार रू. का जुर्माना किया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 3750 रू. का जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा  सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण: –

1- सत्यापन किये गए व्यक्तियों की संख्या – 780

2- 83 पुलिस एक्ट में चालान – 43

3-  83 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना – 4,30,000 रूपये

4- 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान -15

5- 81 पुलिस एक्ट में वसूला जुर्माना – 3750 रूपये

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *