May 3, 2026

22 मार्च को होगा “हैप्पी स्ट्रीट–फन एंड फिटनेस मॉर्निंग” मैराथन का आयोजन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 18 मार्च। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजक अलोकिता जैन ने बताया की “हैप्पी स्ट्रीट–फन एंड फिटनेस मॉर्निंग” कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च को सुबह 6:00 बजे से पुलिस लाइन ग्राउंड देहरादून में किया जाएगा। इस अवसर पर मैराथन, योग, ज़ुम्बा, मैट पिलाटीज़ सहित कई मनोरंजक और फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित होंगी। जिनमें बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी भाग ले सकेंगे। आयोजक आलोकिता जैन ने बताया कि “हैप्पी स्ट्रीट” का मुख्य उद्देश्य लोगों को मोबाइल और डिजिटल दुनिया से कुछ समय निकालकर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही यह पहल सरकार द्वारा चलाए जा रहे फिटनेस अभियानों जैसे फिट इंडिया मूवमेंट और ओबेसिटी फ्री इंडिया के लक्ष्य को भी सशक्त करती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें और एक स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं। इस आयोजन में विभिन्न पार्टनर्स और सहयोगी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम और भी भव्य एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। टीशर्ट्स, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट्स और रिफ्रेशमेंट बॉक्स दे रहे है । प्री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। अंत में आयोजकों ने मीडिया का आभार व्यक्त किया और सभी से “हैप्पी स्ट्रीट” को एक जन-आंदोलन बनाने में सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *