ईद-उल-फितर पर्व : रुट डाइवर्ट प्लॉन जारी
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 19 मार्च। दून पुलिस ने ईद-उल-फितर के पर्व के दृष्टिगत यातायात प्लॉन जारी कर दिया है।
- घण्टाघर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
- दर्शनलाल तथा तहसील चौक से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग होते हुए अपने गंत्वय की ओर जायेंगे।
- राजपुर रोड से बिन्दाल की जाने वाले ट्रैफिक को घण्टाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जायेगा।
- बल्लूपुर / किशन नगर चौक से घण्टाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकतानुसार कैण्ट की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
- राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है वह दिलाराम चौक से कैण्ट मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
- नमाज पढने हेतु जाने वाले व्यक्तियों को घंटाघर से बिन्दाल की ओर जाने दिया जायेगा।
- उपरोक्त डायवर्ट प्लान प्रातः 06.30 बजे से 10.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
बैरियर प्वांइट :-
1- घण्टाघर
2- बिन्दाल
3- यमुना कॉलोनी
4- अग्रवाल बेकरी
5- धर्मपुर चौक
6- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा
7- चन्द्रबनी चौक
