कैंट विधायक ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमति सविता कपूर ने विधानसभा क्षेत्र में प्रेमनगर में होने वाले विकास कार्यों के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती कपूर ने बताया कि पिछले 4 वर्षों में प्रेमनगर क्षेत्र में अनेकों आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य हुआ है, उन्होंने बताया कि जब हम जन संपर्क में जाते है तो देखते है छोटी छोटी गालियां है जिनमें कुछ स्वर्गीय कपूर साहब के समय पर बनी और काई में काम होना है हमने उन्हें अपनी प्राथमिकता में रखा और आज अनेकों सड़के बनकर तैयार है। आज कुछ क्षेत्रों का निरीक्षण किया है वहां भी जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे। श्रीमति कपूर ने बताया कि मैने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शेष कार्य भी जल्द शुरू हो। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से चाहे मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से पार्को का सौंदर्यकरण हो या विधायक निधि के माध्यम से अन्य कार्य हूं सभी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गयाहै। इस अवसर पर पूर्व सभासद श्री विक्की खन्ना, राजेश भाटिया, सुमित पांडे, ईशा सूद आदि लोग मौजूद रहे।
