April 16, 2026

दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट दिव्यांगों की प्रतिभा को मंच देने का एक उत्कृष्ट प्रयास : अशोक वर्मा

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 15 अप्रैल। रोटरी क्लब देहरादून केंद्रीय द्वारा पुलिस लाइन में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जिसमें महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारम्भ के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा की यह टूर्नामेंट दिव्यांगों की प्रतिभा को मंच देने और उनके उत्साहवर्धन का एक उत्कृष्ट प्रयास था। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के अध्यक्ष अभिषेक सेठी और राजेश गोयल को बधाई देते हैं।
इस अवसर पर दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य पंकज मैसोंन ने कहा की यह पहल दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें खेल के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों की प्रतिभा और अटूट जज्बे को प्रदर्शित करने वाला एक समावेशी मंच है। क्रिकेट टूर्नामेंट में दिव्यांग भाइयों ने यह साबित कर दिया कि हिम्मत और जज़्बे के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दायित्वधारी कुलदीप बुटोला, उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य पंकज मैसोंन, उत्तराखंड स्वर्णकार संघ प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कोहली, क्लब के अध्यक्ष अभिषेक सेठी, राजेश गोयल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *