ऐतिहासिक निर्णय: राजधानी में लैंसडाउन चौक अब हुआ महर्षि वाल्मीकि चौक
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 23 अप्रैल। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भगवत प्रसाद मकवाना ने बताया की उनके विशेष आग्रह और निरंतर प्रयासों को स्वीकार करते हुए, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज राजधानी देहरादून के महत्वपूर्ण ‘लैंसडाउन चौक’ का नाम बदलकर ‘महर्षि वाल्मीकि चौक’ करने का अनुमोदन किया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने और इसमें पूर्ण सहयोग देने के लिए वह मेयर सौरभ थपलियाल एव नगर आयुक्त का भी आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भगवत प्रसाद मकवाना ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्हें पगड़ी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का यह निर्णय समाज के प्रति उनके गहरे सम्मान और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से मुख्यमंत्री एवं मेयर का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विशाल बिरला राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एव वरिष्ठ भाजपा एव श्रमिक नेता, राजेश राजौरी राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, विनोद घाघट प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, राजीव राजौरी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा, विक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, संयम कुमार प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा मौजूद रहे।
