राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने भेंट की उपराष्ट्रपति को वाल्मीकि रामायण
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्नेहिल स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया तथा उनको वाल्मीकि रामायण भेंट की। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छठे दीक्षांत समारोह मे प्रतिभाग करने आये थे।
