भगवान परशुराम जयंती उत्सव के अंतर्गत स्मारिका का विमोचन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अपनी वार्षिक स्मारिका ‘योग वशिष्ठ (द्वितीय विशेषांक)’ का भव्य विमोचन किया गया। इस स्मारिका में भगवान परशुराम के जीवन, शिक्षाओं, आध्यात्मिक ज्ञान और ब्राह्मण समाज की एकता व संस्कृति पर आधारित लेख शामिल हैं। वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा पिछले कई दशकों से परशुराम जयंती के अवसर पर यह आयोजन तीन चरणों (शोभायात्रा, महापूजा, और स्मारिका विमोचन) में किया जा रहा है।

श्री परशुराम मार्ग पर वैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एव उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैंट विधान सभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज, महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, मेयर सौरभ थपलियाल, आचार्य विपिन जोशी, पंडित पवन शर्मा ने प्रतिभाग कर भगवान परशुराम के प्रेरणादायी संदेशों को समर्पित वार्षिक संस्करण “योग वशिष्ठ द्वितीय विशेषांक” का विमोचन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्वानों और गणमान्यजनों के साथ वैदिक परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों और समाज में उनके महत्व पर सार्थक चर्चा हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *