May 17, 2026

भूतपूर्व सैनिक संगठन के महासचिव मंसा राम मलियाल का निधन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 17 मई। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व भूतपूर्व सैनिक संगठन के महासचिव 90 वर्षीय मंसा राम मलियाल का देर रात निधन हो गया हैं। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किये गये और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि मंशाराम मलियाल के संघर्ष को नहीं भुलाया जा सकता हैं, वह संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा पूर्व सैनिक संगठन की भूमिका के साथ ही पछवादून में भी सभी सैनिकों मातृशक्ति और युवाओं को साथ लेकर सेक्टर वाइज बन्द करने व चक्काजाम से लेकर बैठक व गोष्ठियों में बड़ी जिम्मेदारी निभाते थे। प्रदेश प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि मंशाराम ने पृथक राज्य आन्दोलन के साथ सेना में दो बार चाइना वार और पाकिस्तान युद्ध में बड़ी भूमिका निभाई थी। राज्य आंदोलनकारी मंच ने अभी दो वर्ष पूर्व ही राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर उम्र के आखरी पड़ाव में उन्हें शाल पहनाकर गौरव सैनानी सम्मान से सम्मानित किया था। सुलोचना भट्ट ने कहा कि हमारें राज्य आंदोलनकारी एक एक कर इस दुनियां से जा रहें हैं लेकिन शासन द्वारा अभी तक जिला प्रशासन को आंदोलनकारी के निधन पर सम्मान के साथ विदाई नहीं दी जाती वो दिक्कत हैं। शोक व्यक्त करने वालों में राज्य आंदोलनकारियों मे सलाहकार केशव उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, पूर्व राज्य मन्त्री, रविन्द्र जुगरान, दायित्वधारी अशोक वर्मा, महासचिव रामलाल खंडूड़ी, प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी, पत्रकार संदीप गोयल, पृथ्वी सिंह नेगी, प्रदेश महामन्त्री रामलाल खंडूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी, ओमी उनियाल, प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, विजय बलूनी, अनुज नौटियाल, हरी सिंह मेहर, सुशील चमोली, मनोज नौटियाल, मोहन रावत, सुमित थापा, विनोद असवाल, सतेन्द्र नौगाँई, प्रभात डण्डरियाल, गणेश डंगवाल, वेदा कोठारी, राकेश नौटियाल, राजेश पान्थरी, मोहन थापा, सुलोचना भट्ट, पुष्पलता सिलमाणा, राधा तिवारी, द्वारिका बिष्ट, तारा पाण्डे, राजेश्वरी परमार, शकुन्तला रावत, रामेश्वरी नेगी, अरुणा थपलियाल, कमला कंडारी,  प्रभात डण्डरियाल, आदि शामिल थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *