कक्षा बारहवीं परीक्षा में “अकेशिया पब्लिक स्कूल” का उत्कृष्ट प्रदर्शन

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा घोषित वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा परिणाम में “अकेशिया पब्लिक स्कूल” के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिचय दिया। विद्यालय की छात्रा अरुषि पंवार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं शार्दुल खंतवाल ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त आयुष राणा ने 88 प्रतिशत, दीपिका जोशी ने 87.4 प्रतिशत, दीप्ति नौटियाल ने 82 प्रतिशत तथा भूमिका कैंथुरा ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके निरंतर परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष का वातावरण रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *