श्रद्धालुओं की संख्या एक माह में 5.20 लाख पार कर गई
उत्तरकाशी। 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में श्री यमनोत्री धाम और श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या एक माह में 5.20 लाख पार कर गई है। अब तक श्री यमुनोत्री धाम में 2,62,275 और श्री गंगोत्री धाम में 2,58,716 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 51,068 वाहनों से 5,20,991 यात्री पहुंचे। जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य के निर्देशन में यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सफाई और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी गई हैं। ताज़ा बुलेटिन के अनुसार आज यमुनोत्री में 15,030 और गंगोत्री में 13,737 श्रद्धालु पहुंचे। प्रशासन सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी कर रहा है।
