राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। आज राजधानी देहरादून में राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार ने राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव की घोषणा की। जिसमें सुशील राज्य को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव घोषित किया गया हैं। वहीं सुशील कुमार प्रदेश सचिव मनोनीत हुए। मनीराम कांगड़ा को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, सुजीत शुक्ला को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, संजय चाबरी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया हैं। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा मोर्चा प्रभारी नितिन सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख कोषाध्यक्ष बाबूराम जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यालय कैंप कार्यालय प्रभारी श्रीमती गीता देवी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बिल्लू वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती प्रियंका आर्य, जिला अध्यक्ष उमेश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रेमका वर्णन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, नरेंद्र कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कैलाश चंद्र जिला कार्यकारिणी सदस्य, खुशी देवी, ममता देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनिया देवी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
