राजधानी देहरादून में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 14 जून। आज राजधानी देहरादून में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने एक सैनिक शमशेर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद मे उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) का दर्जा दिया। सम्मान कार्यक्रम में पैराशूट रेजीमेंट के ब्रिगेडियर बीपीएस खाती (आ.प्रा) वीएसएम ने कहा वह मुख्यमंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री का आभार व्यक्त करते हैं सरकार सैनिकों के लिए कार्य कर रही है और सैनिकों का सम्मान भी दे रही है। उन्होंने कहा जो सैनिक देश की सीमा शहीद होते हैं और उनकी प्रतिभा कई जगह लगाई गई है परंतु उसका रख रखाव नहीं हो पता उसे पर भी काम होना चाहिए। यह बात उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद अध्यक्ष शमशेर की बिष्ट के समक्ष रखी। इसी क्रम में ऋषिकेश से आए पूर्व सैनिकों ने कहां ऋषिकेश चार धामों का द्वार है और उत्तराखंड वीरों की भूमि है उन्होंने मांग करी ऋषिकेश मुन्नी की रेती  के पास विक्टोरिया  क्रॉस शाहिद गब्बर सिंह की प्रतिमा लगनी चाहिए।

सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा हमारी सरकार लगातार सैनिकों के लिए कार्य कर रही है जो भी कार्य सैनिकों के हित के लिए सरकार के संज्ञान में आता है माननीय सैनिक कारण मंत्री गणेश जोशी जी इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते है उन्होंने कहा जो समस्याएं ब्रिगेडियर खाती साहब और ऋषिकेश के सैनिकों ने रखी है उसको तुरंत सैनिक कल्याण  मंत्री गणेश जोशी जी के संज्ञान में लाया जाएगा और शीघ्र कार्रवाई करते हुए इसका संज्ञान लिया जाएगा। इस अवसर में उपस्थित सैनिकों ने अपनी पुरानी यादों को ताज किया।

सम्मान कार्यक्रम में ब्रिगेडियर बीपीएस खाती, कर्नल केडी शैली, कैप्टन आनंद सिंह रागढ़ ने उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *