गोपेश्वर में जागरूकता शिविर का आयोजन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
चमोली। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आज समाज कल्याण विभाग, चमोली द्वारा राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह, गोपेश्वर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। इस दौरान वृद्धजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए वृद्धावस्था पेंशन योजना की सराहना की और बताया कि इससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बुजुर्गों के सम्मान एवं संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
