जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया सड़क किनारे जमा मलवा
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
मसूरी। कैमल्स बैक रोड पर सड़क किनारे जमा मलवे को नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। मानसून के दौरान सड़क पर आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता एवं जनसुविधा अभियान के अंतर्गत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में सफाई और रखरखाव कार्य किए जा रहे हैं। मलवा हटने से स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका परिषद एवं अध्यक्ष मीरा सकलानी का आभार व्यक्त करते हुए इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित मसूरी के निर्माण में अपना योगदान दें।
