बिजराकोट क्षेत्र में यूएबी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त

रुद्रप्रयाग। आज अपराह्न 2:36 बजे दूरभाष पर प्राप्त सूचना के अनुसार, सारी गांव से लगभग 7-8 किमी ऊपर स्थित बिजराकोट क्षेत्र में एक यूएबी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना देने वाले कॉलर प्रवीन, मो. नं. 9760829495 ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने प्रारम्भिक जानकारी देते हुए कहा कि घटना में किसी व्यक्ति के होने अथवा हताहत होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हैली के क्रैश होने की संभावना प्रतीत हुई जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से वस्तुस्थिति की जानकारी जुटाई। फिर स्पष्ट हुआ कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *