सीएम ने किया उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, सनातन संस्कृति की पवित्र भूमि, ऋषियों-मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पंतनगर एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा की आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर देवभूमि उत्तराखंड के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मीय स्वागत के लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *