उत्तरांचल पंजाबी महासभा की वृहद बैठक आयोजित

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 25 जुलाई। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की वृहद बैठक श्री गीता भवन मंदिर राजा रोड में आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार और प्रदेश में अपनी इकाईयों के गठन को लेकर कोर कमेटी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी सुभाष कोहली, राकेश ओबेरॉय, श्रीमती सविता, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान ही उत्तरांचल पंजाबी महासभा से अलग होकर नया गुट के पदाधिकारी बलदेव पराशर, जीएस आनंद, सरदार पीएस कोचर ने बैठक में आकर कहा कि हम एकता का प्रस्ताव लेकर आए हैं। हम चाहते हैं कि अलग-अलग गुट न बनाकर एक जुट होकर काम करें। उनके प्रस्ताव पर सभा में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि यदि आप एकता चाहते हैं तो जिस असंवैधानिक रूप से अलग गुट खड़ा किया है उसकी घोषणाएं निरस्त करते हुए पुरानी कोर कमेटी जिसमें तिलक राज बेहड़, सरदार हरभजन सिंह चीमा, सुभाष कोहली, राकेश ओबेरॉय, राजकुमार अरोरा, प्रदीप सचदेवा, राजीव घई, दिनेश मानसेरा, जगदीश पाहवा को सर्वोपरि मानते हुए एक बैठक उनके साथ करी जाये, वो जो भी निर्णय लें उसको दोनों पक्ष मानेंगे। जिस पर द्वितीय पक्ष ने भी सहमति जताई और पुरानी कोर कमेटी के निर्णय को सर्वोपरि मानने पर अपनी सहमति जताई। इस बैठक की शीघ्र अति शीघ्र आयोजित कर एकता के प्रस्ताव को मूर्त रूप देने हेतु कार्य किया जाए। बैठक का संचालन उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से अनिल मारवाह, सरदार बलविंदर सिंह साहनी, गोपाल पुरी, आशीष नागरथ, सुनील मेसोन, सरदार संतोख नागपाल, नवनीत ओबेरॉय, सुनील विरमानी, हरीश कोहली, सरदार मेजर सिंह, सतीश कपूर, सुनील बांगा, सरदार गुरजिंदर सिंह, सरदार रविंद्र सिंह, नरेश चंडोक, अर्जुन कोहली, राजू गुलाटी सहित भरी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *