विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ’’परिवर्तन संकल्प यात्रा’’स्थगित

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 30 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के संयोजन में आयोजित किये जा रहे ’’परिवर्तन संकल्प यात्रा’’के तहत देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 2 अगस्त से 5 अगस्त तक आयोजित ’’परिवर्तन संकल्प यात्रा’’को प्रदेश में चल रही एसआइआर की प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए स्थगित कर दिया गया है। यात्रा कार्यक्रम की अगली तिथि दिनांक 10 अगस्त 2026 के उपरान्त घोषित की जायेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के संयोजकत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में 2 अगस्त से 5 अगस्त तक देहरादून जिले के विकासनगर, सहसपुर, देहरादून कैन्ट, रायपुर, राजपुर, मसूरी एवं डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य श्री करन माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत चुनाव एवं उपनेता प्रतिपक्ष श्री भुवन कापडी के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा आयोजित की गई थी। प्रदेश में चल रही एसआइआर की प्रक्रिया के दूसरे चरण को दृष्टिगत रखते हुए परिवर्तन संकल्प यात्रा स्थगित की गई है तथा शीघ्र ही प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागणों से विचार विमर्श के उपरान्त परिवर्तन संकल्प यात्रा की 10 अगस्त के उपरान्त नई तिथियों की घोषणा की जायेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *