August 3, 2026

भाजपा महानगर निकाय प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भाजपा महानगर निकाय प्रकोष्ठ द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठो के प्रभारी कोस्तुभानंद जोशी एवं भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्यक्रम ​सचिन गुप्ता ने सभी पर्यावरण प्रेमियों व नागरिकों से ​”एक पेड़–एक संकल्प, हरित उत्तराखंड हमारा लक्ष्य” के संदेश के साथ ‘एक पेड़-माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की।

​भारतीय जनता पार्टी महानगर निकाय प्रकोष्ठ की और से आज परेड ग्राउंड देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को और अधिक हरा-भरा बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठहो के प्रभारी कोस्तुभानंद जोशी ने कहा की यह आयोजन हरेला पर्व के निमित्त एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़–माँ के नाम” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश निकाय प्रकोष्ठ संयोजक ​सचिन गुप्ता ने देहरादून के सभी पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, “प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। हमारी संकल्पना ‘एक पेड़–एक संकल्प, हरित उत्तराखंड हमारा लक्ष्य’ है, जिसे हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही साकार कर सकते हैं।” इस अवसर पर कार्यकम संयोजक सोमित गर्ग, शैलेद्र जोशी, संजीव गुप्ता, हिमांशु सिंह, ईश्वर सिँह ठाकुर, अंकित सक्सेना, सचिन सक्सेना आदि उपस्तिथ रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *