August 18, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, राष्ट्रभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्राधिकरण कार्यालय परिसर में सचिव महोदय श्री मोहन सिंह बर्निया जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी जी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए सुनियोजित एवं संतुलित विकास के साथ जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। देहरादून-मसूरी क्षेत्र में नियोजित विकास, अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पारदर्शिता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *