August 17, 2026

देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति ने किया हरियाली तीज उत्सव 2026 का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के एक अंग देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति देहरादून उत्तराखंड द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक देहरादून मे तीज उत्सव 2026 आयोजित किया गया। हरियाली तीज की शोभा बढ़ाते हुए हरे रंग के परिधान मे स्त्री पुरुष व बच्चे अपनी सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए पूर्ण उत्साह के साथ कार्यकम मे सम्मलित हुए। कार्यक्रम मे चार रोचक प्रतियोगिता हुए जिसमे दो नारी शक्ति व दो पति पत्नि की संयुक्त रही , बच्चो व महिलाओ ने आभा युक्त नृत्य प्रस्तुतः किये, महिलाओ ने कविता व गायन की अपनी कला का प्रदर्शन किया। देहरादून की दो नृत्य मण्डली ने रासलीला, डांडिया व अन्य मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करे, मीरापुर से मंगाए गुलाब के फूलो से फूलो की होली मे कार्यक्रम मे उपस्थित सभी जन सरोबर रहे। नृत्य व कला प्रदर्शन करने वाले बच्चो को उपहार व नारी शक्ति को सम्मान सवरूप अंग वस्त्र व पौधे प्रदान किये गए आज के कार्यक्रम मे  जेपी फाउंडेशन के माध्यम से 251 तुलसी, फल व औषधिय पौधे वितरित किये गए। कार्यक्रम मे आर्थिक सहयोग करने वाली नारी शक्ति व अन्य साथियो को अंगवस्त्र व  गुजरात से मंगाए गए उपहार प्रदान किये गए व आर्थिक सहयोगियों को तीन लक्की ड्रा के माध्यम से  उपहार प्रदान किए गए। आज के कार्यक्रम मे रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, सुनील उनियाल गामा, आभा बड़थ्वाल, अरुण कुमार शर्मा, रूचि शर्मा, अभय उनियाल, पंकज शर्मा, राजेश पंत, राजगीता शर्मा, भारती जोशी, डॉ अजय वशिष्ठ, अनुराग गौड़, राजेश भारद्वाज, विक्रम शर्मा, रंजन मिश्रा , मधु शर्मा, सुशीला शर्मा, सुमित रंजन शर्मा, वासु वशिष्ठ,  वसुधा वशिष्ठ, रचना शर्मा, विधा भारद्वाज, जयकुमार भारद्वाज, दीप्ती, मनिशा, रेणु शर्मा, शब्दावली कौशिक, रेणु कौशिक, निरुपमा शर्मा, मंजू शर्मा, सुनीता शर्मा, रेखा शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, पूनम शर्मा, मुकेश शर्मा, अलका शर्मा आशीष शर्मा, शिल्पी शर्मा आदि सैकड़ो सदस्य व अतिथि सम्मलित रहे।\

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *